दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई के अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां असपताल के निर्माणाधीन भवन का छज्जा अचानक गिर गया. इस दुर्घटना में 9 मजदूर घायल हो घए हैं. यह घटना रविवार दोपहर 2 बजे घटी है.
हादसे के बाद मची अफरा तफरी: हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. साथी मजदूरों ने आनन-फानन में सभी घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायल मजदूरों के बारे में जानकारी: इस हादसे में जो मजदूर घायल हुए हैं. उनके बारे में जिला प्रशासन ने जानकारी दी है. घायल मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं.
- जगत कुमार
- सुगम कुर्रे
- महेंद्र राजपूत
- संतोष यादव
- रविंद्र कुमार
- लोकेश निषाद
- वीर साहू
- प्रदीप साहू
- सुमित बांधे
सभी मजदूरों को उपचार के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में नया भवन निर्माण कार्य चल रहा था, जहां छज्जे का काम हो रहा था. इसी दौरान स्ट्रक्चर का एक हिस्सा असंतुलित होकर नीचे गिर गया और नीचे काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षित कर लिया है. सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है- विजय कुमार, सुपेला थाना प्रभारी
सुपेला थाना प्रभारी विजय कुमार और स्मृति नगर थाना प्रभारी अपने-अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे. उसके बाद शुरुआती राहत और बचाव कार्य किया गया. सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है. घायलों की स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.