Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

अलवर में शर्मनाक वारदात! कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला मां-बाप को, हत्या के बाद पैर से चांदी का कड़ा चुराकर हुआ फरार

राजस्थान के अलवर में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया और दोनों की हत्या कर मौके से फरार हो गया. हैवान बेटा अपनी मां के पैर से चांदी का कड़ा भी निकालकर ले गया. बताया गया कि आरोपी शराब का आदी है और शराब के नशे में वह आए दिन अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था. अब उसने उन्हें जान से मार डाला.

ये मामला अलवर के गोविंदगढ़ से सामने आया है, जहां बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के गांव हादरहेडा में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग हरिराम जाटव और उनकी 65 साल की पत्नी शांति देवी के बेटे ओमप्रकाश ने उनकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. उसने रात के समय इस घटना को अंजाम दिया, जब सुबह होने पर दोनों पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले, तब जाकर उनके बार में पता चला.

खून से लथपथ बैड पर पड़े थे पति-पत्नी

दंपत्ति के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने उनके घर के अंदर जाकर देखा तो पति-पत्नी खून से लथपथ हालत में बैड पर पड़े हुए थे. इसके बाद लोगों ने दंपत्ति के बड़े बेटे मोहरपाल को उनके माता-पिता की हत्या की जानकारी दी. मोहरपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उन्हें सुबह 11 बजे फोन पर उनके माता-पिता की हत्या की जानकारी दी गई.

बड़े बेटे ने भाई के खिलाफ की शिकायत

मोहरपाल ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसका एक छोटा भाई ओमप्रकाश है, जो गायब है. वह शराब का आदी है और आय दिन मां-पिता के साथ मारपीट करता रहता था. उसी ने रात को सोने से पहले माता-पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी. वह मां के पैर का चांदी का कड़ा भी निकालकर ले गया. मोहरपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलवर में रहता है और मिस्त्री का काम करता है, जबकि ओमप्रकाश अविवाहित है.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई

थाना अधिकारी विजयपाल सिंह ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर एफएसएल टीम ने सैंपल लिए हैं. दोनों बुजुर्गों के शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद साफ पता चलेगा कि दोनों की हत्या किस समय की गई. हालांकि, शुरुआती जांच में रात में ही हत्या की बात सामने आ रही है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश भी शुरू कर दी है और जांच में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.