Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मासूम की दर्दनाक मौत! बीकानेर में आग से बचने के लिए लोहे की टंकी में छिप गया 5 साल का बच्चा, जिंदा जलकर हुई मौत

राजस्थान के बीकानेर में एक 5 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलने से तड़प-तड़पकर मौत हो गई. बच्चा घर पर अकेला था और माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे. तभी घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. उसे कुछ समझ नहीं आया और वह अपनी जान बचाने के लिए लोहे की टंकी में जाकर छिप गया. आग ने टंकी को चारों तरफ से घेर लिया और बच्चे की अंदर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई.

दरअसल, ये मामला बीकानेर के गुंदुसर गांव से सामने आया हैकल्याण सिंह अपने परिवार के साथ पूर्वी कांकड़ स्थित खेत में झोपड़ी बनाकर रहते हैं. उनके परिवार में पत्नी और एक 5 साल का बेटा भरत है. शनिवार को कल्याण सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गए थे और बच्चा घर पर ही अकेला था. इसी बीच ये हादसा हुआ, जिसमें भरत की जिंदा जलकर मौत हो गई.

लोहे की टंकी से मिला बच्चे का शव

जब कल्याण सिंह अपनी पत्नी के साथ वापस घर आए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उनके आशियाने में आग लगी हुई थी और सब कुछ जलकर राख हो गया था. घर में सिर्फ लोहे का सामान ही बचा था. उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे भरत को ढूंढना शुरू किया, लेकिन बेटा आसपास कहीं नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने अंदर पड़े सामान को टटोला और वहां तलाश की तो भरत का शव लोहे की टंकी से बरामद हुआ.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

बताया जा रहा है कि आग की लपटों को देखकर बच्चा डर गया और अपनी जान बचाने के लिए वह लोहे की टंकी में बैठ गया होगा और वहीं उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि बच्चा घर पर अकेला था और तभी झोपड़ी में आग गई, जिसके बाद उसका शव एक लोहे की टंकी के अंदर मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.