Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

शाम को घर में दीपक जलाने का महत्व! इन खास जगहों पर दीपक जलाने से आती है सुख-समृद्धि, जानें क्या है सही तरीका

हिंदू धर्म में दीपक जलाना बहुत पवित्र और विशेष माना जाता है. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी दीपक जलाने को बहुत शुभ माना गया है. देवी-देवाताओं की पूजा में दीपक हमेशा जलाया जाता है. मान्यता है कि बिना दीपक जलाए कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है. देवी-देवताओं की आरती दीपक जलाकर ही की जाती है. हिंदू धर्म में गोधूलि बेला यानी शाम का समय बहुत पावन माना जाता है.

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इस समय में घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने के लिए कहा गया है. इन स्थानों पर रोज शाम के समय घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए. मान्यता है कि शाम के समय घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. ऐसै में आइए जान लेते हैं घर के ये कौन से स्थान हैं, जहां शाम के समय दीपक जलाना चाहिए.

इन जगहों पर जलाएं दीपक

प्रमुख द्वार पर

घर के प्रमुख द्वार पर रोजाना शाम के समय तेल का दीपक जलाना चाहिए. इससे विशेष लाभ होता है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रोजाना गोधूलि बेला में घर के प्रमुख द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती और नकारात्मक उर्जा दूर होती है.

तुलसी के पास

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत विशेष माना गया है. ऐसे में रोजाना शाम की पूजा में दीपक जलाने के साथ-साथ तुलसी के पास भी घी का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं.

उत्तर-पूर्व दिशा में

ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में शाम के समय दीपक जलाना चाहिए. ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार मानी जाती है. इस दिशा में भी दीपक जलाने से बहुत लाभ मिलते हैं.

सीढ़ियों के नीचे

रोजाना शाम के समय सीढ़ियों के नीचे भी तेल का दीपक जलाना चाहिए. इससे काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं. साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.