Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

आजम खान का जेल में शोषण! करीबी ने जेल प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, दुर्व्यवहार के लगाए आरोप

0

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के करीबी युसूफ मलिक सोमवार को रामपुर जेल में उनसे मिलने पहुंचे थेमगर, जेल सुपरिटेंडेंट ने उनकी मुलाकात आजम खान से करने से कार कर दियाइससे खफा युसूफ मलिक ने जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकालीउन्होंने कहा कि जेल प्रशासन आजम खान के साथ ज्यादती कर रहा हैअपनी नाकामियों को छुपान के लिए मुलाकात नहीं करने दी.

युसूफ मलिक ने कहामैं आजम खान का पैरोकार हूं. उनके मुकदमे देख रहा हूं. अगर, मैं उनसे मुलाकात करके उनके मुकदमे के बारे में बातचीत नहीं करूंगा तो ऐसे कैसे काम चलेगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बदमाशी और जेलर की खुलेआम गुंडागर्दी है. रामपुर के जेलर की यह बहुत बड़ी बदमाशी हैउन्होंने मुझे मुलाकात करने नहीं दी.

जेलर को उनके कर्मों की सजा मिलेगी

उन्होंने कहा, यह बात जेल मैनुअल के हिसाब से बहुत गलत है. मैं इस बात को लेकर जेलर के खिलाफ न्यायालय जा रहा हूंजेलर ने मैनुअल का उल्लंघन किया हैइनको इनके कर्मों की सजा मिलेगी. सवाल आजम खान के पैरोकार का है. उन्होंने कहा कि आजम खान पर सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं लेकिन अल्लाह का शुक्र है ज्यादातर में वो बरी हो रहे हैं. हमें इंसाफ मिला है और मिलेगा.

2019 में आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था केस

बता दें कि पैन कार्ड मामले में आजम खान जेल में बंद हैं. रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने इस केस मे आजम और उनके बेटे दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है. ​यह केस 2019 में विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था. इसमें आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम पर दो अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप था. आजम खान भी इस मुकदमे में आरोपी थे. कोर्ट का फैसला आने के बाद आकाश सक्सेना ने इसे सत्य की जीत बताया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.