Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

स्टेज पर वरमाला पहने खड़ी रही दुल्हन, मांग न पूरी होने पर उल्टे पैर भागा दूल्हा

0

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां जयमाला के तुरंत बाद दूल्हे ने अचानक 20 लाख रुपए की मांग कर दी. लड़की वालों ने 20 लाख रुपए देने से इंकार कर दिया, तो लड़के वाले शादी से पीछे हट गये. दुल्हन के माता-पिता दूल्हे और उसके परिजन का हाथ पैर जोड़ते रहे और काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दहेज के दानव अपनी जिद पर अड़े रहे. काफी देर तक चली बातचीत और बहसबाजी के बाद दूल्हा अचानक मंडप छोड़कर फरार हो गया. लाचार दुल्हन के परिजन ने लड़का पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

जयमाला के बाद 20 लाख रुपए की मांग

जानकारी के अनुसार, सिविल लाईन थाना क्षेत्र के देरी रोड निवासी राकेश कुशवाहा के बेटे गौरव कुशवाहा और टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र निवासी भागचंद कुशवाहा की बेटी नीतू कुशवाहा की शादी तय हुई थी. सगाई के दिन 10 लाख रुपए कैश और सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी. रविवार को छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नौगांव रोड स्थित शांति मैरिज में विवाह की रस्में शुरू हुईं. इस दौरान जयमाला पड़ने के बाद दूल्हा पक्ष 20 लाख रुपए अतिरिक्त देने की मांग करने लगा.

शादी मंडप से दूल्हा हुआ फरार

दूल्हे और उसके पिता की मांग को देखते हुए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के पिता राकेश कुशवाहा के सामने हाथ पैर जोड़ा, लेकिन दूल्हे के पिता अपनी मांग पर अड़ गए, जब लड़की पक्ष ने पैसा देने में असमर्थता दिखाई तो दूल्हा शादी मंडप से फरार हो गया. बारात को वापस जाता देख लड़की पक्ष काफी गमगीन हो गया और चारों तरफ चीख पुकार मच गई. जिससे नाराज लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मैरिज गार्डन के बाहर चक्का जाम कर दिया.

पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन पक्ष की शिकायत पर लड़का पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. दुल्हन नीतू कुशवाहा ने बताया कि “मेरे पिता इस शादी में अभी तक 11 लाख से अधिक रुपए खर्च कर चुके हैं, इसके बावजूद दूल्हा के परिजन 20 लाख रुपए और मांग रहे थे. पैसा नहीं देने की वजह से बारात वापिस ले गये.”वहीं लड़की के चाचा प्यारे लाल कुशवाहा ने बताया कि “पहले 10 लाख की मांग थी, लेकिन जब विवाह की रस्में शुरू हुई और तो अचानक दूल्हा और उसके परिजन 20 लाख की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं हुई तो बारात वापस लेकर भाग गए.” छतरपुर कोतवाली के टीआई अरविन्द्र दांगी ने बताया कि “मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी कि शांति मैरिज गार्डन में शादी के दौरान विवाद हुआ है, वर पक्ष शादी छोड़ कर भाग गया है, जो लड़की पक्ष है उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.