Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वन डे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा, सुरक्षा को लेकर आईजी, डीआईजी ने ली बैठक

0

रायपुर: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में तीसरी बार इंटरनेशनल वनडे मैच का आयोजन 3 दिसंबर को है. 3 दिसंबर को होने वाले सेकेंड वनडे इंटरनेशनल मैच को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ. खास तौर से एयरपोर्ट से लेकर होटल और स्टेडियम तक लगभग 1500 पुलिस के अधिकारी और जवान सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे.

भारत-द.अफ्रीका सेकेंड वन डे मैच को लेकर सुरक्षा बैठक

आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरजा शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक ली गई. बैठक में डीएसपी और एडिशनल एसपी लेवल के अधिकारी शामिल हुए. आईजी और डीआईजी ने सभी अफसरों को सुरक्षा जिम्मेदारी सौपने के साथ कई अहम दिशा निर्देश भी दिए.

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा मैच

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि “3 दिसंबर 2025 को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सेकेंड वनडे जो डे नाइट होगा खेला जाएगा. दूसरे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम नवा रायपुर में आयोजित होना है. जिसको लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई. मैच को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस के द्वारा सोमवार को एक प्रारंभिक मीटिंग ली गई.

इस बैठक में एयरपोर्ट होटल और स्टेडियम में लगने वाले सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई. इस पूरी व्यवस्था के लिए डीआईजी को इंचार्ज बनाया गया है. इसके साथ ही पांच आईपीएस अधिकारियों को भी लगाया गया है. इसी के साथ ही एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी भी रहेंगे: लाल उमेद सिंह, एसएसपी, रायपुर

2 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था का होगा रिहर्सल

मैच से 1 दिन पहले 2 दिसंबर को पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक फाइनल रिहर्सल किया जाएगा. फाइनल रिहर्सल के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी. क्रिकेट मैच के आयोजन के पार्किंग को लेकर भी स्थान चिह्नांकित कर लिए गए हैं. उसके लिए अलग से ट्रैफिक का बल लगाया गया है. स्टेडियम के आसपास के इलाकों में लोगों के आने जाने के लिए पास जारी किए गए हैं. दूसरी जगह पर जो पार्किंग होगी वह पेड पार्किंग या फिर समिति के द्वारा संचालित पार्किंग होगी.

रायपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे नया रायपुर में 3 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा. मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. दोपहर 1:00 बजे टॉस होगा. जिसके बाद 1:30 बजे से मैच शुरू होगा. स्टेडियम में तीसरी बार छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की पूरी जिम्मेदारी में एक बड़ा इंटरनेशनल मैच आयोजित कर रहा है. हाल ही में स्टेडियम को 30 साल की लीज पर संघ को सौंपा गया है. यहां पर टेस्ट क्रिकेट की संभावनाएं भी इसी फैसले से मजबूत हुई हैं. क्रिकेट के फैंस को लंबे समय बाद इस प्रतिष्ठित मैदान पर टीम इंडिया को लाइव देखने का मौका मिलेगा.

रोमांचक होगा दूसरा मुकाबला

रायपुर में यह दूसरा वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे इसी मैदान पर खेला गया था, जबकि 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला आयोजित हुआ था. इस तरह 3 दिसंबर को होने वाला मैच छत्तीसगढ़ में तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजन बन जाएगा. इसके अलावा यह स्टेडियम पहले भी आईपीएल और लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.