Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

सुरंग में रुका सफर: चेन्नई मेट्रो में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया, ट्रैक पर पैदल चलते दिखे लोग

0

तमिलनाडु के चेन्नई में मंगलवार सुबह ब्लू लाइन पर मेट्रो टनल में फंस गई और विमको नगर डिपो की ओर जा रहे यात्रियों को ट्रेन से उतरकर अंधेरे में रेल ट्रैक पर पैदल चलकर अगले स्टेशन तक जाना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, विमको नगर डिपो से एयरपोर्ट की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन सेंट्रल मेट्रो और हाई कोर्ट स्टेशन के बीच स्थित अंडरग्राउंड टनल में अचानक रुक गई थी.

चेन्नई मेट्रो की ब्लू लाइन विमको नगर डिपो और चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच चलती है. इसमें मंगलवार तड़के तकनीकी खराबी आ गई. यात्रियों ने बताया कि मेट्रो में बिजली चली गई और वह करीब 10 मिनट तक फंसे रहे. इस दौरान लोग हैंडरेल पकड़कर बाहर झांकते हुए हालात समझने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दिए. कुछ देर बाद मेट्रो प्रशासन की ओर से घोषणा हुई कि यात्रियों को लगभग 500 मीटर दूर हाई कोर्ट स्टेशन तक पैदल चलकर जाना होगा.

सुरंग के अंदर से पैदल निकलते नजर आए लोग

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग कतार बनाकर सुरंग के अंदर से पैदल निकलते नजर आए. माना जा रहा है कि यह पावर आउटेज या तकनीकी खराबी की वजह से हुआ. हालांकि, स्थिति को जल्द ही ठीक कर लिया गया. चेन्नई मेट्रो रेल ने एक्स पर जानकारी दी कि एयरपोर्ट से विम्को नगर डिपो के बीच ब्लू लाइन की सेवाएं दोबारा सामान्य हो गई हैं. वहीं, सेंट्रल मेट्रो से सेंट थॉमस माउंट तक ग्रीन लाइन पर भी सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं.

मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गईं

चेन्नई मेट्रो रेल ने एक्स पर लिखा, तकनीकी समस्या के कारण, मेट्रो ट्रेन हाई कोर्ट स्टेशन और पुरात्ची थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के बीच रुकी रही. तत्काल निकासी की गई और ट्रेन को लाइन से हटा लिया गया. सुबह 6:20 पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया. ब्लू लाइन पर एयरपोर्ट और विम्को नगर डिपो के बीच मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.