Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की भव्य शादी: 101 पंडितों की मौजूदगी में 3 घंटे तक चलीं रस्में, विवाह की पहली तस्वीरें आईं सामने

 राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर शुक्रवार को एक खास विवाह की साक्षी बनी. यहां के ताज आमेर होटल में वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की रहने वाली शिप्रा शर्मा जीवनभर के लिए विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए. परिवार, रिश्तेदार और साधु-संतों की मौजूदगी में ये विवाह संपन्न हुआ.

इस शुभ विवाह में पारंपरिक रस्में, हल्दी की खुशबू, संगीत की धुन और रिश्तों की गर्माहट साफ दिखाई दी. विवाह की प्रमुख रस्में तीन घंटे तक चलीं. ये विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ. 101 पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा ने सात फेरे लिए. होटल के जयगढ़ लॉन में हुए मुख्य फंक्शन में हरिद्वार, नासिक, वृंदावन से आए 101 पंडितों ने विवाह की रस्में पूरी करवाईं.

इस मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था मंडप

विवाह के मंडप का निर्माण तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर किया गया था. दूल्हे राजा के ठीक पीछे धीरेंद्र शास्त्री बैठे दिखाई दिए. अग्नि के फेरे की रस्म के दौरान देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संत और सेलिब्रिटीज की मौजूदगी भी रही. शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर इंद्रेश उपाध्याय मंडप में पहुंचे. इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित सभी पंडितों से आशीर्वाद लिया.

विश्वास और धीरेंद्र शास्त्री ने शुभकामनाएं दीं

इसके बाद दुल्हन शिप्रा शर्मा 12 बजे मंडप में आईं. उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी में पहनी थीं. इंद्रेश उपाध्याय ने हाथ में चांदी की छड़ी लिए हुए सभी रस्में पूरी कीं. इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर साथ में पहुंचे कुमार विश्वास और धीरेंद्र शास्त्री ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं. वहीं मीडियाकर्मियों के पूछने पर कुमार विश्वास ने धीरेंद्र शास्त्री की ओर संकेत करते हुए कहा कि अब अगला नंबर इनका है.

कई मशहूर हस्तियां और बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इंद्रेश उपाध्याय हमारे अनुज हैं. इस बात की प्रसन्नता है कि वैदिक परंपरा के साथ ये विवाह हुआ हुआ है. पूरे संत समाज के लोग, सभी कथा व्यास, संतजन इंद्रेश उपाध्याय को आशीर्वाद दें. बता दें कि इस विवाह में धीरेंद्र शास्त्री, कुमार विश्वास समेत कई मशहूर धार्मिक हस्तियां और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की.

जयपुर का ताज आमेर होटल रोशनी और सजावट से जगमगाता रहा. शादी के बाद सोशल मीडिया पर भी इंंद्रेश और शिप्रा को ढेरों बधाइयां मिलीं. कई भक्तों और कथा-श्रोताओं ने इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा के वैवाहिक जीवन के लिए ईश्वर से मंगलकामनाएं कीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.