Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

बजट सेगमेंट में धमाका! 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ आ रहा सस्ता धांसू फोन, इस तारीख को होगी एंट्री

यदि आप बजट में दमदार बैटरी वाला फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए. स्मार्टफोन ब्रांड पोको (Poco) अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85 5G भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की डिस्प्ले और बैटरी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कर दी है. Poco C85 5G में 6.9-इंच का HD+ पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा. फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 106 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है. साथ ही इसमें TUV Low Blue Light जैसी सेफ्टी सर्टिफिकेशन भी होंगे.

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन कन्फर्म

Poco ने X पोस्ट के जरिए बताया है कि Poco C85 5G में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस 810 निट्स तक होगी जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहेगी. डिस्प्ले Flicker-Free, Low Blue Light और Circadian जैसी TUV सर्टिफिकेशन के साथ आएगा. फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा.

कलर ऑप्शन और डिजाइन

फोन भारत में तीन कलर ऑप्शंस में मिलेगा जिनमें Mystic Purple, Spring Green और Power Black शामिल होंगे. Poco C85 5G की मोटाई 7.99mm होगी जिससे यह बड़ी बैटरी के बावजूद स्लिम लगेगा. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए माइक्रोसाइट पहले से लाइव है और लॉन्चिंग के बाद यहीं से बिक्री शुरू होगी. डिजाइन सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा गया है जो बजट यूज़र्स को पसंद आ सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

Poco C85 5G में 6000mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि यह 29 घंटे सोशल मीडिया ब्राउजिंग, 16 घंटे Instagram Reels और 23 घंटे WhatsApp चैटिंग का बैकअप दे सकती है. फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है फोन को 0 से 50 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 28 मिनट का समय लगेगा. इसके अलावा इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है जिससे अन्य डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है.

कैमरा और प्रोसेसर (संभावित)

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 50MP का AI प्राइमरी कैमरा शामिल होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco C85 5G को MediaTek Dimensity 6100+ SoC से पावर मिलेगी जिसे 2.20GHz की पीक क्लॉक स्पीड के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें दो Cortex A76 और छह Cortex A55 कोर शामिल होने की उम्मीद है. फोन Android 16 पर चल सकता है जिससे सॉफ्टवेयर अनुभव बेहतर होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.