Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

45 की उम्र में भी श्वेता तिवारी की जवां स्किन का राज! रोज करती हैं ये खास काम, जानें उनका डाइट प्लान और ब्यूटी सीक्रेट

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. श्वेता न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. 45 की उम्र में वो इतनी फिट और जवां हैं कि हर कोई उनकी हेल्दी स्किन और फिट बॉडी का राज जानना चाहता है. आज भी उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाज नहीं लगा सकता है. सिर्फ टोन्ड बॉडी ही नहीं बल्कि उनकी स्किन भी काफी जवां और ग्लोइंग है. एक्ट्रेस को ये यंग स्किन ऐसी ही नहीं मिली है. इसके लिए वो स्किनकेयर में कई चीजों को फॉलो करती हैं.

अगर आप भी उनके जैसी यंग और हेल्दी स्किन पाना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपको श्वेता तिवारी की स्किन का राज बताने जा रहे हैं. जिसे उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. चलिए जानते हैं श्वेता हेल्दी स्किन के लिए क्या करती हैं?

श्वेता तिवारी की स्किन का क्या है राज?

श्वेता तिवारी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. जहां वो अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई वीडियोज और फोटो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी बेटी पलक तिवारी और बेटे रियांश तिवारी के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में पूरी फैमिली ने चेहरे पर शीट मास्क लगाया हुआ है.

श्वेता का स्किनकेयर रूटीन

वीडियो में श्वेता तिवारी इस वीडियो में कोई गेम खेलती नजर आ रही हैं. लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी स्किन पर फेस मास्क लगाया हुआ है, जो उनकी स्किनकेयर का एक अहम हिस्सा है. हालांकि, ये किस ब्रांड का ये तो नहीं पता. लेकिन चेहरे को हाइ़ड्रेट और ग्लोइंग बनाने के लिए ये काफी असरदार माना जाता है. बता दें कि, एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि, वो मुल्तानी मिट्टी से बने फेस मास्क का भी खूब इस्तेमाल करती हैं. ये बिल्कुल नेचुरल होता है, जो स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता. साथ ही चेहरे की रंगत निखारने के साथ ही ग्लोइंग बनाने में मददगार है.

शीट मास्क के क्या हैं फायदे?

मार्केट में आपको कई ब्रांड के शीट मास्क मिल जाएंगे. ये इंस्टेंट ग्लो देने के लिए काफी असरदार माने जाते हैं. इसे लगाने से त्वचा हाइड्रेट, मॉइस्चराइज रहती हैं. इसके अलावा इससे फाइन लाइंस से लेकर झुर्रियां कम करने में भी मदद मिलती है. इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.