Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ घना कोहरा, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार सहित अपने इलाके का मौसम

दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. इस दौरान यहां कोहरे और धुंध का असर भी देखने को मिल रहा है. वहीं, पहाड़ी राज्य जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. साथ ही अरुणाचल प्रदेश में आने वाले 3 दिनों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी जारी की है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीत लहर का असर भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज यानी रविवार को सर्दी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी न के बराबर हो गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर वाहन चालकों पर पड़ रहा है. चालकों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं.

कोहरा के कारण विजिबिलिटी हुई कम

विजिबिलिटी कम होने के चलते सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. सिर्फ सर्दी ही नहीं बल्कि पाॅल्यूशन भी दिल्ली वासियों को बहुत परेशान कर रही है. आज पूरी दिल्ली में प्रदूषण का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान AQI टखतरनाक’ श्रेणी में बना हुआ है.

हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट

इसी के साथ 14 से 16 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा रहने की संभावना है. इस दौरान पारा गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज हिमाचल के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी हो सकती है. साथ ही उत्तराखंड में भी बर्फबारी का अलर्ट है. इस दौरान नैनीताल, मसूरी और चमोली में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, बिहार की राजधानी पटना, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया और अररिया सहित लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और अयोध्या में घना कोहरा देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का हल्का असर दिखना शुरू हो गया.यहां न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. IMD के मुताबिक, जयपुर और कोटा घना कोहरा रह सकता है. दिल्ली में भी कोहरे का अलर्ट है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.