Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दिल्ली-NCR में कोहरे की चादर, पहाड़ों पर बर्फ का समंदर; उत्तर भारत में अगले 3 दिन भारी

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राजधानी में भी ठंड बढ़ती जा रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कुछ इसी तरह का बने रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 28 से 31 दिसंबर के दौरान गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार के साथ हवाएं चलने के आसार हैं.

5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा तापमान

पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड बनी रही, जबकि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

इस दौरान कुछ राज्यों में तापमान में 1 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी तो कहीं 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. आगे के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी और फिर हल्की गिरावट की संभवना है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने के बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा और देश के अन्य हिस्सों में अगले सात दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा.

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.