Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जब महादेव को बनना पड़ा हाथी: जानें क्यों शनि की टेढ़ी नजर से बचने के लिए शिव ने लिया था पशु अवतार?

0

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा गया है. कहा जाता है कि जिस पर शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं, तो वो रंक से राजा बन जाता है. वहीं जिस पर शनि देव क्रोधित हो जाएं और उनकी वक्री दृष्टि डाल डें तो उसका जीवन बर्बाद हो जाता है. शनि देव की वक्री दृष्टि बहुत घातक मानी जाती है.

माना जाता है कि जिस पर शनि देव की वक्री दृष्टि पड़ती है उसके जीवन में बहुत सी परेशानियां आ जाती हैं. मानव तो क्या देवता भी शनि देव की वक्री दृष्टि से नहीं बच पाएं हैं. बताया जाता है कि शनि देव ने भगवान शिव के ऊपर वक्री दृष्टि डाली थी, जिसके कारण भगवान शिव को कैलाश पर्वत तक छोड़ना पड़ा था. आइए इस पूरी कथा को विस्तार से जानते हैं.

पौराणिक कथा के अनुसार…

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार शनि देव कैलाश पर्वत पहुंचे. उन्होंने अपने गुरु भगवान शिव को प्रणाम किया. फिर उन्होंने भगवान शिव से आग्रह किया कि कल मैं आपकी राशि में प्रवेश करूंगा. ऐसे में मेरी वक्री दृष्टि आप पर होगी. आप कृपया इसके लिए तैयार हो जाएं. फिर क्या था शिव जी शनि देव की वक्री दृष्टि से बचने के लिए कैलाश छोड़कर धरती पर जा पहुंचे और एक हाथी का रूप धारण कर लिया.

थोड़ा समय बीतने के बाद भगवान शिव ने सोचा की शनि देव की वक्री दृष्टि का समय अब निकल चुका है. शनि देव उनकी राशि से भी चले गए होंगे. अब कैलाश लौट जाना चाहिए. इसके बाद भगवान शिव कैलाश पर्वत लौट आए. कैलाश पर्वत पर उन्होंने शनि देव को अपनी प्रतिक्षा करते हुए देखा. इस चीज से भगवान शिव बहुत ही प्रसन्न हुए और कहा कि शनि देव आपकी दृष्टि का तो मुझ पर कोई असर नहीं हुआ.

शनि देव पर भगवान शिव हुए प्रसन्न

भगवान शिव ने शनि देव से कहा कि मुझ पर वक्री दृष्टि डालने का भी समय बीत चुका है. इस पर शनि देव ने शिव जी को प्रणाम किया और कहा कि मेरी वक्री दृष्टि से कोई नहीं बच सकता. यह मेरी वक्री दृष्टि का ही प्रभाव था कि आप सवा प्रहर के लिए देव योनि से पशु योनि में चले गए. मेरी वक्री दृष्टि आप पर पड़ गई. शनि देव की यह बात सुनकर भगवान शिव अति प्रसन्न हुए और अपने शिष्य को हृदय से लगा लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.