Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पंजाब किंग्स से बाहर, ऑक्शन में रहे अनसोल्ड; अब साउथ अफ्रीका में दिखा बेयरस्टो का ‘खूंखार’ रूप।

इंग्लैंड की टीम से बाहर. प्रीति जिंटा ने भी किया अपनी टीम पंजाब किंग्स से बाहर. IPL के लगातार दो ऑक्शन से खरीदार को तरस रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो. IPL 2026 के ऑक्शन में तो उन पर किसी ने दांव तब नहीं लगाया जब उन्होंने बेस प्राइस सिर्फ 1 करोड़ रुपये रखी थी. लेकिन, इन सारे मलालों को साइड रखकर जॉनी बेयरस्टो ने साउथ अफ्रीका की T20 लीग में अपने बल्ले का मुंह खोला है. SA20 में आतिशी पारी से बेयरस्टो अपने नाम को तो फिर से चर्चा में ले ही आए हैं उसके अलावा काव्या मारन का भी फायदा करा दिया है

SA20 में जॉनी बेयरस्टो का दबंग अंदाज

जॉनी बेयरस्टो ने काव्या मारन का फायदा कैसे कराया, उस पर हम आएंगे. लेकिन उससे पहले जरा उनकी आतिशी पारी पर गौर फरमाते हैं. SA20 में 5 जनवरी को मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला गया. इस मुकाबले में प्रिटोरिया की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए. मतलब, सनराइजर्स को 177 रन का लक्ष्य मिला.

सनराइजर्स की टीम के लिए क्विंटन डि कॉक और जॉनी बेयरस्टो ने ओपनिंग की. दोनों बल्लेबाज एक बार जो क्रीज पर उतरे तो फिर किसी से आउट ही नहीं हुए. नतीजा ये हुआ कि दोनों मैच जिताकर लौटे. लेकिन, इस बीच डिकॉक और बेयरस्टो के बल्ले से जबरदस्त विस्फोट देखने को मिला. दोनों इतना तेज खेले कि 14.2 ओवर में ही जीत के लिए जरूरी 177 रन टीम के स्कोर बोर्ड में जोड़ दिए. इस तरह दोनों ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का जो पिछला रिकॉर्ड था, उसे भी तोड़ दिया.

बेयरस्टो ने 34 रन तो एक ही ओवर में कूटे

जॉनी बेयरस्टो के मचाए तूफान का सबसे भयंकर शिकार प्रिटोरिया कैपिटल्स के स्पिनर केशव महाराज हुए. बेयरस्टो ने उनके खिलाफ एक ओवर में ही 34 रन कूट दिए. ये रन उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका की मदद से बनाए.

बेयरस्टो की कुल इनिंग 45 गेंदों की रही, जिसमें उन्होंने कुल 6 छक्कों के साथ 85 नाबाद रन बनाए. दूसरे छोर से क्विंटन डिकॉक ने भी 6 छक्के ही लगाए. उन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए.

प्रीति जिंटा ना सही, काव्या मारन का कराया फायदा

जॉनी बेयरस्टो को IPL 2024 के बाद प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने टीम से बाहर कर दिया था. उसके बाद IPL 2025 और IPL 2026 के ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा. पंजाब किंग्स से पहले वो 2019 से 2021 तक काव्या मारन की IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से भी जुड़े रहे हैं. IPL 2026 के ऑक्शन में बेयरस्टो पर दांव ना लगाने वालों में SRH की मालकिन काव्या मारन भी रही हैं, मगर SA20 में उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को जीत दिलाकर उनका भी भला कराया है. SA20 की सनराइजर्स ईस्टर्न केप काव्या मारन की ही टीम है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.