Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जालंधर में कांग्रेस विधायक परगट सिंह के घर के बाहर AAP का प्रदर्शन, जमकर हो रही नारेबाजी

जालंधर : दिल्ली विधानसभा में आप विधायक आतिशी को लेकर भाजपा द्वारा गुरुओं के अपमान करने का आरोप लगाया गया। इस मामले को लेकर में इकबाल सिंह की शिकायत पर एक एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैहरा सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  आज आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधायक परगट सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी विधायक परगट सिंह घर से बाहर आए लेकिन पुलिस ने उन्हें आप नेताओं के पास जाने से रोक लिया। परगट सिंह ने कहां कि दिल्ली विधानसभा के वीडियो है और अगर उस वीडियो के साथ छेड़-छाड़ हुई है तो वह बीजेपी ने की है अगर उस वीडियो में गलत बात कही यह तो आम आदमी पार्टी वालों ने कही है। पंजाब में कितनी लॉयन ऑर्डर की प्रॉब्लम है आज तक इन्होंने कोई फॉरेंसिक जांच करवाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्पीकर ने जालंधर सीपी को बुलाया है।

उन्होंने कहा कि वह सी.एम. भगवंत मान और डी.जी.पी. को पूछना चाहता हैं कि चार हो गए बेअदबी के इश्यू को आज तक एक इंच फाइल नहीं मिली। देश के बीच सिखों के खिलाफ किसानों के खिलाफ प्रॉपगैंडा किया गया और उन्हें नेगेटिव तरफ चलाया गया। इस संबंध में वह एप्लीकेशन देकर आया लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला। इनके एसएसपी की ऑडियो आई और वह छुट्टी पर गया क्या उसकी फॉरेंसिक जांच हुई। उन्होंने कहा कि असली बात तो यह लोगों को बिलकुल डराकर मीडिया को चुप करवा कर।

उन्होंने कहा कि इन्हें घर पर लेकर आओ वह इनके साथ खुला बैठकर डिबेट करेंगे। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली के चपनचट है, जो उनके घर के बाहर मंत्री आए । उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने तो चले जाना है लेकिन जो मंत्री उनके घर के बाहर आए हैं बाद में भुगतनी उनको पड़ेगी क्योंकि पंजाब के बीच इन्होंने रहना है। उन्होंने कहा पंजाब में ऐसा कोई जिला नहीं, जहां रोजाना कोई मर्डर न होता हो। उन्होंने कहा कि आप के विधायकों में बिलकुल जान नहीं और सी.एम. भगवंत मान तो बिल्कुल ही खत्म हो गया। उन्होंने कहा जो करना है कर लो ऐसे 10 पर्चे उस पर दे दें वह नहीं डरते। उन्होंने कहा कि आप बीजेपी की B टीम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.