Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

धमतरी में निकला इतना विशाल अजगर कि बुलानी पड़ी जेसीबी! रेस्क्यू का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

धमतरी: शुक्रवार देर शाम पहली बार धमतरी के आमदी क्षेत्र में बड़ा अजगर देखकर हर कोई हैरान रह गया. आमदी में रांवा रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अजगर को ग्रामीणों ने देखा. तत्काल इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग और रुद्री के सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी.

10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू

सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे तब तक अजगर जमीन के नीचे कुलापा में घुस चुका था. उसे निकालना बड़ा मुश्किल था, फिर स्थानीय जेसीबी को बुलाया गया. थोड़ी खुदाई की गई तब एक छोटे से छेद में अजगर दिखाई देने लगा. उसके पूंछ को पकड़कर सर्प मित्र और एक अन्य ने खींचने की कोशिश की. लेकिन अजगर उल्टा उन्हें खींचने लगा. कड़ी मशक्कत के बाद उस अजगर को बाहर निकाला तो देखा 10 फीट लंबा अजगर था. जिसे बड़ी मुश्किल से काबू में पाया गया. अजगर का वजन लगभग 18 किलो बताया जा रहा है.

सर्प मित्र ने पहली बार पकड़ा इतना बड़ा अजगर

इतने बड़े अजगर की सूचना जब गांव में फैली तो पूरा गांव उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा. सभी इसका वीडियो बनाने लगे और फोटो खींचने लगे. सूर्यकांत साहू ने बताया कि वे इससे पहले हजारों सांप और अजगर का रेस्क्यू किये है, लेकिन इतना बड़े अजगर का रेस्क्यू पहली बार किया. सर्प मित्र ने बताया कि अजगर को वे जंगल में सुरक्षित छोड़ देंगे. अजगर के पकड़े जाने से आमदी वासियों ने राहत की सांस ली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.