Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पेंड

यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में तैनात दो पुलिसकर्मियों के जालसाजी में संलिप्त होने का मामला सामने आया है. दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है, जबकि दूसरा फरार है. इन सिपाहियों पर कम कीमत पर सोना देने का लालच दे कर जालसाजी करने वाले गैंग के साथ संलिप्त होने का आरोप है. पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है. मामला जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है.

करीब एक माह पहले गोरखपुर जिले के रहने वाले शिवम मिश्रा ने राजेसुल्तानपुर पुलिस को तहरीर दी थी. उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक फोन आता है. फोन करने वाले ने कम पैसे में अधिक मात्रा में सोना देने की बात कही. 50 ग्राम सोना दो लाख रुपये में देने की बात पक्की हुई.

इसके बाद एक दूसरे मोबाइल नंबर से फोन आया तो उसने बताया कि वह लखनऊ से बोल रहा है. एक दूसरे नंबर से फोन जाएगा ,उसके बताते पाते पर चले जाना. दूसरे दिन एक दूसरे नंबर से फोन आता है और उसने कहा कि देवरिया बाजार से एक किलोमीटर आगे पहुंच जाओ, जहां प्रमोद सिंह और वीरेंद्र वर्मा मिलेंगे और यही दोनों सोना देंगे.

बताए पते पर आते हैं पुलिसवाले

शिवम जब बताए हुए पते पर अपनी कार से पहुंचता है तो थोड़ी देर बाद उसके पीछे बाइक से दो पुलिस वाले आकर खड़े हो जाते हैं. जिसकी सूचना शिवम को फोन करने वालो को दी. थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे प्रमोद सिंह और वीरेंद्र वर्मा ने एक बैग पकड़ाया और कहा कि सोना इसी में है.

बैग में थे गेम खेलने वाले नोट

शिवम ने जब बैग खोल कर देखा तो उसमें गेम खेलने वाले नोट थे. जिस पर उसने पैसा देने से मना कर दिया तो उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित ने पैसा दे दिया. मौजूद दोनों सिपाही भी वहां आ गए और शिवम को धमकी दी कि यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे.

पुलिस की जांच के बाद डायल 112 के सिपाही आदर्श यादव और अनिल यादव को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. एक आरोपी प्रमोद को जेल भेज दिया गया है और दूसरा वीरेंद्र अभी फरार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.