Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है. बारामती में बुधवार सुबह को हुए विमान हादसे में उनकी जान गई. अजित पवार 66 साल के थे. उनके निधन से देश में शोक की लहर है. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. लैंडिंग के दौरान ये घटना घटी. विमान में सवार सभी 5 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई.

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो रही है. उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त लीयरजेट 45 विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोग सवार थे. अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में जीवित नहीं बचा.

कब-कैसे और कहां हुआ हादसा

  • तारीख: 28 जनवरी, 2026
  • एयरक्राफ्ट टाइप: लियरजेट 45
  • एयरक्राफ्ट रजिस्ट्रेशन: VT-SSK
  • कहां हुआ हादसा: बारामती एयरपोर्ट
  • एयरक्राफ्ट में कितने लोग सवार थे: क्रू समेत 05

विमान के बारे में जानिए

लियरजेट 45 एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट है, जिसे बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस (1998-2009) द्वारा निर्मित किया गया था. इसकी उड़ान क्षमता 2,000 से 2,235 समुद्री मील है. इसमें आठ यात्रियों तक के बैठने की व्यवस्था है और यह उच्च गति (मैक 0.78-0.81) पर उड़ने में सक्षम है. दो हनीवेल TFE731 इंजनों द्वारा संचालित यह 51,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है और अपनी गति तथा कुशल, आरामदायक केबिन के लिए जाना जाता है.

चश्मदीद ने क्या कहा?

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, ‘मैंने अपनी आंखों से देखा. यह सच में बहुत दुखद है. जब विमान नीचे उतर रहा था तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया. फिर इसमें धमाका हुआ. बहुत बड़ा धमाका हुआ. उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी. विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए और उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की. आग बहुत ज़्यादा लगी थी, लोग मदद नहीं कर पाए. अजित पवार विमान में थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है. मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता.’

मुंबई टेक ऑफ टाइमिंग- 8.10 बजे

बारामती लैंडिंग– 8.50 बजे

विमान में कौन-कौन था?

  1. अजित पवार
  2. पायलट कैप्टन सुमित कपूर
  3. कैप्टन शाम्भवी पाठक
  4. PSO विदीप जाधव
  5. फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.