Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Mathura Mass Suicide: मथुरा में सामूहिक आत्मघाती कदम, 5 सदस्यों की मौत से इलाके में दहशत, सुसाइड नोट की तलाश

उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर पी लिया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने रात को दूध में जहर मिलाकर पी लिया. सुबह जब वे लोग नहीं उठे तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पांचों की मौत हो गई है.

मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है. पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

पुलिस लगा रही कारणों का पता

शुरुआती जांच के मुताबिक, पहले पति-पत्नी ने अपने तीनों बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया. फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. आखिर क्यों उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया, इसका अभी पुलिस पता लगा रही है.

आस-पड़ोस में पसरा मातम

वहीं, परिवार के इस तरह खत्म हो जाने के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. रिश्तेदारों से लेकर आस-पड़ोस के लोग अभी भी ये समझ नहीं पा रहे है कि आखिर परिवार किस बात से परेशान था कि उन्होंने ये कदम उठा लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.