Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Narmadapuram News: खनन माफिया के हौसले बुलंद! नर्मदापुरम में MPIDC की जमीन कर दी खोखली, दिनदहाड़े दौड़ रहे डंपर

नर्मदापुरम : नर्मदापुरम के माखननगर में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने में एमपीआईडीसी जुटा है. इसी क्षेत्र में खनन माफिया ने अब खाली प्लॉटों से मिट्टी का अवैध उत्खनन करना शुरू कर दिया. दिनदहाड़े मिट्टी डंपरों से ले जाई जा रही है. खास बात ये है कि खनन माफिया पर भारी भरकम जुर्माना ठोका गया. इसके बाद भी अवैध खनन जारी है.

डेढ़ करोड़ का जुर्माना कलेक्टर कोर्ट में

खनिज विभाग के अनुसार करीब 2 माह पहले भी इसी क्षेत्र में मिट्टी का अवैध उत्खनन किया गया था, जिसमें खनिज विभाग ने 1 करोड़ 58 लाख का जुर्माना लगाया था. अब दो माह बाद फेस टू में खाली प्लॉट पर खनन माफिया द्वारा एमपीआईडीसी की भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है. जब शिकायतें बढ़ने लगी तो राजस्व एवं खनिज विभाग की टीमें अब फिर से एमपीआईडीसी के साथ मिलकर कार्रवाई की तैयारी में हैं.

खनन माफिया एक हजार डंपर भर ले गए

खनिज विभाग के मुताबिक मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में 2 माह पहले फेस वन के प्लॉट नंबर 18 से बड़े पैमाने पर मिट्टी चोरी का मामला सामने आया. तब माफिया करीब 12 हजार 683 घनमीटर मिट्टी करीब एक हजार से ज्यादा डंपर भरकर ले गए थे. अब एक बार फिर से एमपीआईडीसी के फेस टू 501/1 में अवैध खनन हुआ है, जिसकी राजस्व एवं खनिज विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहा है.

औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 पर काम जारी

मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में 884 एकड़ भूमि पर 22 इकाइयों को 514.50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है. यहां प्रमुख कंपनियों ने अपने भूखंडों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. वहीं फेज-1 की सफलता ने राज्य शासन को अगले विस्तार के लिए मजबूत आधार दिया. इसके बाद फेज-2 का विकास किया जा रहा है, जहां 551 एकड़ में 9 और इकाइयां प्रस्तावित हैं.

राजस्व व खनिज विभाग फिर सक्रिय

जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया “एमपीआईडीसी के अंतर्गत मुहासा औद्योगिक क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं. कुछ समय पहले मुहासा में मिट्टी उत्खनन की शिकायत मिली थी, जिसमें माइनिंग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से जांच की. अवैध रूप से मिट्टी के उत्खनन करने पर प्रकरण बनाया गया.एक करोड़ 58 लाख रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया था, जो कलेक्टर न्यायालय में पेश किया गया है. अब फिर से अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.