Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुलिस को दी सूचना

हांसी: हांसी की एक महिला बैंककर्मी की बहादुरगढ़ में देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका गुरुग्राम में काम करती थी। घटना के समय वह अपने पति अंशुल के साथ कार से गुरुग्राम जा रही थी।

जानकारी के अनुसार पति गुरुग्राम में सीए का काम करता है और पत्नी भी वहीं बैंक में नौकरी करती थी। दोनों की पिछले साल सितंबर में अरेंज मैरिज हुई थी। रविवार रात करीब 7 बजे दोनों अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे, तभी कुछ घंटों बाद रास्ते में वारदात हुई। पति ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को कॉल कर दी।  हालांकि मौके पर पुलिस अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि हत्या किसने की।

HDFC बैंक में काम करती थी मृतका

हांसी की रहने वाली महिला बैंककर्मी रविवार रात अपने पति अंशुल के साथ गुरुग्राम जा रही थी। तभी बादली में हुई वारदात में उसकी हत्या कर दी गई। उसकी पहचान महक के रूप में हुई है। वो एचडीएफसी बैंक में काम करती थी। वो तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। महक और उसका पति 14 फरवरी को हिसार आए थे। गुरुग्राम में पति और खुद की जॉब के कारण वो बीती रात 7 बजे वहां के लिए गाड़ी में निकली। इसके कुछ घंटों बाद ही 11 बजे पति ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया।

बता दें कि पति अंशुल हिसार के सेक्टर 14 का रहने वाला है। उसी के पिता रमेश धवन ने ही रात को लड़की के घर फोन कर बताया था कि हादसा हो गया। पिता हिसार की क्लॉथ मार्केट में अकाउंटेंट का काम करते हैं। वहीं लड़की के पिता कृष्ण कथूरिया, हांसी की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.