Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Akshay Kumar Viral Video: ‘1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा…’, अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बात?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. एक्टर इन दिनों अपने एक रियेलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं. अक्षय के इस गेम शो का नाम ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ है. इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ये शो सोनी लिव पर देखा जा सकता है. शो के हालिया एपिसोड में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और आरजे महवश नजर आईं.

इस खास प्रोमो में एक्टर महविश के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इस नए एपिसोड में महविश के साथ-साथ 100 कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा ले रहे हैं. शो के हाल ही में जारी प्रोमो वीडियो में अक्षय, महवश को पहेली का खुलासा होने से पहले ही उसे सुलझाने की कोशिश करने पर चिढ़ाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने यह भी मजाक किया कि अगर कोई इसे सुलझा ले तो वह क्या इनाम देंगे.

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में आईं महविश

सोनी लिव के प्रोमो में महवश स्क्रीन को टकटकी लगाए देखती नजर आती हैं. अक्षय उनसे पूछते हैं, ‘मैं देख सकता हूं कि तुम बहुत उलझन में हो.’ जब वो कहती हैं कि वो पहेली सुलझाने की कोशिश कर रही हैं, तो अक्षय बताते हैं कि पहेली का खुलासा अभी तक हुआ ही नहीं है. “किसी का बाप भी इसे हल नहीं कर सकता,” वो कहते हैं और आगे जोड़ते हैं, “जो भी इसे हल करेगा, मैं उसे 1 करोड़ रुपये दूंगा. 1 करोड़ रुपये छोड़ो, मैं तुम्हें अपनी किडनी भी दे दूंगा.” यह सुनकर महवश और दर्शक जोर से हंस पड़ते हैं.

महविश की इंस्टाग्राम अकाउंट

महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक प्रोमो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इस दिन मेरे साथ जितना गलत हो सकता था, हुआ था. एपिसोड देखना.’ इसके बाद उन्होंने अक्षय के उनकी टांग खींचने वाला प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ‘हाहाहाहाहा, चिंता से शुरू हुए बिना ही मुझे उसे सुलझाने की कोशिश करनी पड़ रही थी.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.