Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Giridih Crime News: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हत्याकांड: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जताया दुख, पुलिस को दिए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

रांची: गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल अपराधी जल्द ही पकड़े जायेंगे. विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राकेश महतो एक सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता थे. उन्हें बीती रात घर से बुलाकर हत्या की गई है. पुलिस ने उनका अधजला शरीर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है.

24 घंटे के अंदर अपराधी तक पहुंचेगी पुलिस: मंत्री

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राकेश महतो का मोबाइल रात के 12 बजे तक चालू था. पुलिस अंतिम कॉल के आधार पर भी अनुसंधान करेगी. उन्होंने कहा कि यह बेहद ही दुखदायी घटना है. मुझे उम्मीद है कि पुलिस 24 घंटे के अंदर अपराधियों तक पहुंच जायेगी. नगर निकाय चुनाव को लेकर मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने इस चुनाव में राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप को सही बताया. उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं तो जाहिर तौर पर लोग उसमें शामिल होते हैं.

राकेश महतो की हत्या पर सियासत तेज

गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो के हत्या पर सियासत तेज है. प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने इस बहाने सरकार पर हमला बोलने में जुटी है. गौरतलब है कि राकेश महतो का अधजला शव गिरिडीह के निमियाघाट थाना इलाके के खांखी जंगल में मिला है. हत्या से पहले राकेश के साथ मारपीट करने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि हत्या के बाद शव को पेड़ के पत्तों से जलाने का प्रयास भी किया गया है.

इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने लाश को बरामद कर तहकीकात करने में जुटी है. राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के सामाजिक राजनीतिक छवि बनाने में सफल रहे थे. वे जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष भी बने थे. राकेश महतो की मौत की खबर से परिजनों में शौक की लहर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.