Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Jarmundi News: जरमुंडी थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

दुमका: जिले के जरमुंडी थाना परिसर में होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनों ने भी भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने लोगों से कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाइए.

बैठक में जरमुंडी थाना क्षेत्र के अलग-अलग समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने मौके पर मौजूद शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाऐ. होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट न डाले: थाना प्रभारी

थाना प्रभारी शयामानंद ने कहा कि सोशल मीडिया सहित अन्य किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. कोई भी व्यक्ति भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट ना डालें. अगर किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें. थाना प्रभारी ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा.

होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को शांति और सौहादपूर्ण वातावरण में होली मनाने का आग्रह किया. बैठक में उपस्थित लोगों को थाना प्रभारी ने कहा कि अपने युवा पीढ़ी को नशा बाजी से हो रहे नुकसान से बचाना है. कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दे. होली में दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहेंगे. थाना प्रभारी ने कहा कि होली में हुड़दंगइयों से निपटने के लिए पुलिस तत्पर रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.