ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
झारखण्ड

कोडरमा में चीख-पुकार! गैस टैंकर ने सवारी गाड़ी के उड़ाए परखच्चे, 1 व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई. इस घटना में 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं. हादसा उस समय हुआ जब हजारीबाग से कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा एक एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया. टैंकर अनियंत्रित होकर सवारी गाड़ी से टकरा गई.

गैस टैंकर और सवारी गाड़ी में टक्कर

जानकारी के अनुसार झुमरी तिलैया से सवारी लेकर एक वाहन तिलैया डैम की ओर जा रहा था. इस दौरान जैसे ही सवारी गाड़ी उरवां मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहा एलपीजी टैंकर अचानक दूसरे लेन में घुस गया और अपना नियंत्रण खो बैठा. टैंकर पहले सवारी गाड़ी से टकराया, इसके बाद फुटपाथ पर दुकान लगाए हुए कई दुकानदारों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान कुछ मोटरसाइकिल सवार भी टैंकर की चपेट में आ गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

इधर सूचना मिलते ही चंदवारा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया. इलाज के दौरान 70 वर्षीय रूपलाल सिंह की मौत हो गई है. जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी कर की जा रही है.

Related Articles

Back to top button