Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे सुर

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में इस बार होली की धूम कुछ अलग अंदाज में देखने को मिली. जहां गांव-गांव और शहर के चौक-चौराहों पर पारंपरिक फाग गीतों की गूंज सुनाई दी. वहीं, एक खास फाग गीत ने पूरे जिले में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा को जन्म दे दिया है. सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में लोक गायकों और कार्यकर्ताओं ने ऐसा फाग गीत प्रस्तुत किया, जो अब सुर्खियों में बना हुआ है.

पीएम का सॉन्ग बना चर्चा का विषय
इस गीत के बोल थे ‘दिल्ली में बैठे हैं मोदी हो, अरे भारत में बैठे हैं मोदी हो और है सब खुशहाल, और सीधी मा बैठे हैं सांसद मिश्रा जी, एही से है खुशहाल, दिल्ली में बैठे हैं मोदी.” इस फाग गीत के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्थानीय सांसद को जोड़ते हुए खुशहाली का संदेश दिया गया है. यह बताया जा रहा है कि यह फाग गीत करीब आधे घंटे तक चलता रहा और मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. इस कार्यक्रम के बाद से ही यह गीत जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सांसद राजेश मिश्रा ने गाया गाना
इस समारोह के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने खुद भी पारंपरिक फाग गाया और नगाड़ा बजाकर उत्सव में रंग भर दिया. जहा होली के रंग, गुलाल और लोकधुनों के बीच कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजन में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. सीधी जिले में आयोजन केवल एक जगह पर नहीं हुआ है बल्कि कलेक्टर बंगले के अलावा सीधी विधायक रीति पाठक के आवास पर भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ.

विधायक रीति पाठक अपने पति रजनीश पाठक के साथ समारोह में शामिल हुईं, जहां क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे. वही पूरे आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली खेली गई और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.