हजारीबाग के मैदान में बेटियों का दम! ‘अस्मिता एथलीट्स लीग’ से मिला सपनों को पंख, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया अद्भुत जज्बा
हजारीबाग:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारीबाग में अस्मिता एथलीट्स लीग का आयोजन किया गया. जिसमें महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया गया है.अस्मिता एथलीट्स लीग में कई प्रतियोगिता आयोजित की गई.
खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय खेल प्राधिकरण और मेरा युवा भारत के सहयोग से अस्मिता एथलीट्स लीग का आयोजन किया गया है. हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में एथलीटस लीग का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देना उद्देश्य
इस संबंध में मेरा युवा भारत के जिला युवा पदाधिकारी रुद्र शेखर ने बताया कि देशभर के 250 जिलों में अस्मिता एथलीट्स लीग का आयोजन किया गया है. इसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देना और उनकी प्रतिभा को पहचानना है.
बेटियां सशक्त होंगी तो देश विकसित होगाः मेयर
वहीं इस अवसर पर हजारीबाग के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद राणा ने कहा कि बेटियां सशक्त होंगी तो देश विकसित होगा. महिला खिलाड़ियों के लिए केंद्र सरकार में बेहतर कदम उठाया है.
महिला खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
वहीं अस्मिता लीग में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ी भी बताती हैं कि ऐसा आयोजन महिला खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म हैं. केंद्र सरकार की ओर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं इसके लिए खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. इस दौरान महिला खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया.
अस्मिता लीग भारत सरकार की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शुरू की गई है. 2021 में शुरू हुई यह लीग एथलेटिक्स, योगासन, वेटलिफ्टिंग, पेंचक सिलाट सहित कई खेल विधाओं में अंडर-13, 14-18 और 19+ आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.
भारत सरकार की पहल से देशभर में महिलाओं और बालिकाओं को खेलों से जोड़ने, शारीरिक फिटनेस बढ़ाने और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है. अस्मिता लीग महिला खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.