Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Crime News: बंद फैक्ट्री के अंदर मिला युवक का शव, खुदकुशी या हत्या? पुलिस ने शुरू की जांच; इलाके में मची अफरातफरी

0

अबोहर: अबोहर के गांव काला टिब्बा निवासी एक 25 वर्षीय युवक का शव गांव राजांवाली मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान रतन लाल के रूप में हुई है जो पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। जानकारी के अनुसार रतन लाल के परिवार के हालात बुरे थे। उसके भाई ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार है और मां का भी हाथ टूटा हुआ है और उसका भी कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। सी वजह से उसका भाई रतन लाल जो कि मेहनत मजदूरी करके घर चलाता था वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

गत दोपहर वह मोटरसाइकिल पर घर से निकला और वापिस नहीं आया। परिजनों ने शाम तक उसकी तलाश की और ना मिलने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सदर में दर्ज करवाई और उसे अपने स्तर पर ढूंढते रहे कि आज उसका शव गांव राजांवाली रोड पर बनी एक बंद फैक्ट्री में पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना का पता उस समय चला जब फैक्ट्री मालिक वहां पहुंचा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सदर के प्रभारी कुलदीप कुमार जांगू अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचें और मृतक के शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.