Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

नरवाना में ‘हनी ट्रैप’ का बड़ा खुलासा! CIA ने रंगे हाथों दबोचा आरोपी; झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे लाखों, जानें कैसे फंसा शिकार

0

नरवाना : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाकर लाखों रुपये की वसूली की साजिश रची जा रही थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से यह पूरा खेल बेनकाब हो गया। CIA  स्टाफ नरवाना की टीम ने 27 लाख रुपये लेते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को एक महिला ने नरवाना शहर थाने में शिकायत दी कि उसकी बेटी के साथ दो युवकों ने एक पिज्जा रेस्टोरेंट में दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़ित लड़की को मेडिकल व बयान के लिए बुलाया गया। लेकिन जांच के दौरान मामला अचानक पलट गया। लड़की ने मेडिकल करवाने से इंकार कर दिया और जब उसे अदालत में बयान के लिए ले जाया गया तो महिला अपनी बेटी के साथ वहां से फरार हो गई। इसी बीच आरोपियों के परिवार से समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग रख दी गई।

लड़के के परिवार ने इस पूरे मामले को झूठा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में जाल बिछाया, वहीं अदालत में लड़की ने बयान देकर साफ कर दिया कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है। इसके बाद सीआईए स्टाफ नरवाना के इंचार्ज उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने पूरी योजना के साथ ट्रैप लगाया। 30 लाख की मांग के बाद 27 लाख रुपये में समझौता तय हुआ। जैसे ही पैसे दिए गए पुलिस ने मौके पर ही विकास निवासी दालमवाला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जो महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.