Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

अस्पताल में गोलियां चलाने वाले बदमाश ढेर! फिरौती के लिए की थी फायरिंग, पुलिस ने 2 को दबोचा; पास से मिला हथियारों का जखीरा

नवांशहर: 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग को लेकर कस्बा बंगा स्थित एक अस्पताल में फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त 2 पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की है। नवांशहर में आयोजित प्रेस वार्ता में एस.एस.पी. तुषार गुप्ता ने बताया कि गत 9 मार्च को कस्बा बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित महिंद्रा अस्पताल के बाहर बाइक सवार 2 नौजवानों ने 2 राउंड फायर किए थे।

उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल के मालिक डॉ. ओंकार सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी मुकंदपुर रोड, नजदीक पूनिया फाटक को गत 3 मार्च को विदेशी मोबाइल नंबर से जसप्रीत सिंह उर्फ कन्नू निवासी कुकड़ मजारा, हाल निवासी यूएसए ने जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। जिस पर डॉ. ओंकार सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि 8 मार्च को पुनः विदेशी नंबर से डॉ. ओंकार को जसप्रीत सिंह उर्फ कन्नू की कॉल आई, जिसमें फिरौती की मांग को दोहराया गया। एस.एस.पी. ने बताया कि 9 मार्च को जसप्रीत सिंह उर्फ कन्नू की ओर से भेजे गए 2 अज्ञात बाइक सवार नौजवानों ने सुबह करीब साढ़े 6 बजे महिंद्रा अस्पताल के बाहर फायरिंग की थी।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला तथा तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से मामले को ट्रेस किया। इसके बाद मुकदमे के मुख्य शूटर सावन पुत्र कुलवीर निवासी साहरी थाना मेहटियाना जिला होशियारपुर तथा तुषार सरीन पुत्र दिनेश सरीन निवासी कीरत नगर, रहीमपुर मंडी होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल 30 बोर चाइना मेड, 5 जीवित कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर तथा 2 जीवित कारतूस बरामद किए हैं।

एस.एस.पी. तुषार गुप्ता ने बताया कि फायरिंग की वारदात के गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे जसप्रीत सिंह उर्फ कन्नू के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आए थे। कन्नू ने आरोपियों को वारदात को अंजाम देने के बदले में मोटी रकम देने का लालच दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने कन्नू के कहने पर ही होशियारपुर के कस्बा सैला, गांव पद्दी सूरा सिंह, ओसिस होटल गढ़शंकर तथा गांव समुदड़ा स्थित मेडिकल स्टोर पर फिरौती के लिए फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि उक्त सभी वारदातों के बदले जसप्रीत सिंह उर्फ कन्नू ने गिरफ्तार आरोपियों को मात्र 1-1 हजार रुपए ही दिए थे।

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों द्वारा कन्नू के कहने पर एक टूर्नामेंट में एक कत्ल की वारदात को अंजाम देना था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 20-21 वर्ष की आयु के हैं और आठवीं व दसवीं फेल बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विदेश में बैठे कन्नू द्वारा उपलब्ध करवाए गए हथियारों की डिलीवरी करने वाले आरोपी कौन थे और इस वारदात में और कितने लोग जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर एस.पी. जांच सर्वजीत सिंह वाहिया, डी.एस.पी. सुरिंदर चांद तथा सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर नीरज चौधरी के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.