Ludhiana Crime: लुधियाना में 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवारें लहराकर की तोड़फोड़; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात
लुधियाना : महागर में हथियारबंद 15-20 अज्ञात लोगों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, हथियार बंद 15 से 20 अज्ञात लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 3 क्षेत्र में पडते चौड़ी सड़क स्थित नाई की दुकान मे तोड़फोड़ कर हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक माजिद ने बताया कि गत रात्रि 8.50 के लगभग 15-20 अज्ञात लोगों आए, जिनके हाथों में सुए, बेसबॉल व तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। आते ही उन्होंने दुकान के बाहर लगे शीशे व अंदर वाश बेसिन को तोड़ दिया। जब उनका भाई जावेद तोड़फोड़ का कारण पूछने लगा तो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से उसके उसके भाई जावेद के सिर पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उसके बाद हथियारबंद अज्ञात लोगों ने मजीद की जेब से 23000, जावेद की जेब से 27000 व गल्ले 9000 से निकाल कर फरार हो गए। पुलिस को इस घटना की शिकायत दे दी गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.