Tarun Chugh vs AAP: मान सरकार पर बरसे तरुण चुघ, रैली में आने वाली बसों को रोकने का लगाया आरोप; पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
मोगा: भाजपा की बदलाव रैली के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस रैली को असफल बनाने की कोशिश कर रही है। चुघ का आरोप है कि रैली में शामिल होने के लिए बाहरी राज्यों से आ रही बसों को रास्ते में रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर लोगों को मोगा पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है। BJP कार्यकर्ताओं की करीब डेढ़ हजार (1,500) बसों को रोककर सड़कों पर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पंडाल में आने से रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है और यह सब आम आदमी पार्टी सरकार के इशारे पर हो रहा है।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर काम कर रही है और समर्थकों को रैली में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इन कोशिशों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंच रहे हैं और भाजपा की बदलाव रैली को भारी समर्थन मिल रहा है। तरुण चुघ ने पंजाब पुलिस को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि वह सरकार की चालों में न फंसे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और पुलिस को इस बदलाव के रास्ते में नहीं आना चाहिए। चुघ ने साफ कहा कि ‘आप’ सरकार की ऐसी चालें अब नहीं चलेंगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.