पंजाब

Amit Shah vs AAP: बदलाव रैली से पहले अमित शाह का बड़ा हमला, मान सरकार को बताया ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली सरकार; पंजाब में मची खलबली

मोगा : मोगा में बदलाव रैली से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि, पंजाब में कानून व्यवस्था गायब है। अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति अब बदलाव चाहता है।

PunjabKesari

रैली से पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, ”पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं।

Related Articles

Back to top button