Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सांड; पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. ये अफरा-तफरी तब मच गई, जब हेलीपैड कैंपस में अचानक एक सांड घुस गया। सांड को भगाने के दौरान पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं. यहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हेलीपैड और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

इसी दौरान अचानक एक सांड हेलीपैड कैंपस में घुस गया, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के बीच भागा-दौड़ी का माहौल बन गया. पुलिसकर्मियों ने सांड को भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड ने उल्टा एक पुलिसकर्मी को ही खदेड़ दिया. काफी देर तक पुलिस और सुरक्षाकर्मी सांड को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड को हेलीपैड कैंपस से बाहर भगाया जा सका. इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति भी बन गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल उसे काबू में करने में जुटा रहा.

बाद में सुरक्षा के इंतजाम हुए पुख्ता

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच आखिर सांड हेलीपैड परिसर तक कैसे पहुंच गया. हालांकि, बाद में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया और कार्यक्रम की तैयारियां जारी रहीं. फिलहाल, प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए हैं.

सीएम नीतीश कुमार शनिवार को अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के दौरान बेगूसराय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘कैम्पा कोला’ बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखनी है. यह इस जिले में एक बड़ा औद्योगिक निवेश होगा. इस प्लांट को बनाने में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह असुरारी स्थित BIADA परिसर में 35 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. इस बेवरेज यूनिट का संचालन ‘EPIC Agro Products’ द्वारा किया जाएगा. उम्मीद है कि इस प्लांट में हर साल 200 मिलियन बोतलें तैयार होंगी और इससे 1,500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.