Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एडवायजरी
कटरा : Katra में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। इसके चलते Vaishno Devi Temple भवन क्षेत्र में घनी धुंध छा गई, जिससे पूरा इलाका धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। बदलते मौसम के बीच यह नजारा काफी मनमोहक दिखाई दिया। बतां दें कि जम्मू कश्मीर में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है जिसका असर कटरा में भी देखने को मिल रहा है। यहां का मौसम बड़ी ही सुहावना हो गया है और मां के दर्शन करने आए श्रद्धालु इसका खूब आनंद उठा रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.