जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी ‘सिटी बस’, सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्या होगा रूट और किराया

जालंधर : जालंधर वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शहर की सड़कों पर बहुत जल्द 97 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। यह जानकारी मेयर विनीत धीर ने दी। वहीं इसके साथ साथ 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन प्रस्तावों पर 16 मार्च को बैठक बुलाई गई है। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, बेहतर और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत कंपनी बाग और लम्मा पिंड चौक में बस वर्कशॉप और डिपो बनाए जाएंगे। कंपनी बाग में इस परियोजना को लेकर खुदाई और सफाई जैसे प्रारंभिक काम भी शुरू कर दिए गए हैं।
इसके अलावा नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को भी आधुनिक बनाने की योजना बना रहा है। इसके तहत दो साल के लिए लगभग 9.54 करोड़ रुपये की लागत से दो रोड-स्वीपिंग मशीनें तैनात की जाएंगी, जिससे शहर की सड़कों की नियमित मैकेनिकल सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी।






