Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के बृजेश्वरी एनएक्स में एक मकान में भीषण आग लग गई. इस पूरे घटनाक्रम में प्रारंभिक तौर पर सात लोगों की मौत हुई है. जबकि तीन लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन दो से तीन घंटे तक मशक्कत कर घर में मौजूद तकरीबन 10 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें मृतक भी शामिल थे.

मारे गए लोगों में मनोज के रिश्तेदार भी शामिल है, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे. घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है. बताया जा रहा कि घर के अंदर करीब 10 गैस सिलेंडर रखे हुए थे. इन्हीं गैस सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हुआ हुआ, जिससे यह भयावह घटना घटित हुई.

बिहार से आए थे रिस्तेदार

पूरे मामले में पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि मनोज के घर में आग की घटना घटित हुई. जिस समय आगजनी की घटना हुई उस समय मनोज के साले विजय अपने परिजनों के साथ इलाज करवाने के लिए इंदौर आए हुए थे. इन्हीं के घर में ठहरे हुए थे. वहीं मनोज के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर जैसी बीमारी थी और उसी का इलाज करवाने के लिए वह यहां पर आए हुए थे. मनोज बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे, वो इलाज के लिए भोपाल आए थे. मनोज का इलाज भोपाल के ही एक प्राइवेट अस्पताल से चल रहा था.

कितने लोग जिंदा जले?

फायर ब्रिगेड अधिकारी सुशील कुमार दुबे ने घटना पर कहा कि यह घर मनोज पुगलिया का था. उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनीता पुगलिया, बड़े बेटे सोनू और सोनू की पत्नी सिमरन शामिल हैं. परिवार में कुल तीन बेटे हैं. आग लगने पर परिवार के कुछ सदस्य ग्रिल तोड़कर भागने में कामयाब रहे. हालांकि, इस दौरान मनोज और उनके साथ आए अन्य मेहमान जो घर में ठहरे हुए थे, वे बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए. फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम में विजय सेठिया, छोटू, सुमन, राशि, मनोज, तनु और सिमरन की मौत हो चुकी है. जबकि सौरभ और हर्षित की हालत गंभीर है.

दो की हालत गंभीर

सौरभ और हर्षित को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि मनोज के द्वारा इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच को अपने घर के बाहर चार्जिंग पर लगा दिया था. उसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई.

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई. फिलहाल आग इतनी भीषण थी कि घर के आसपास मौजूद घरों में रहने वाले लोगों ने भी अपने घरों से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई. इसकी वजह से थोड़ी देर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, लेकिन दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

फिलहाल घटना की जानकारी लगते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गी सहित महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी घटना की जांच के साथ ही इस तरह का घटनाक्रम आगे ना घटित हो इसको लेकर उचित कदम उठाने की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.