Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Patna Metro Phase 2 Inauguration: पटना मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कब? आ गई डेट; बेली रोड से बैरिया तक का सफर होगा आसान

बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है. यहां जल्द ही दूसरे चरण के मेट्रो का उद्घाटन होने वाला है. मेट्रो रेल का विस्तार अब हकीकत में बदलने वाला है. मेट्रो प्रशासन के अनुसार, 26 मार्च को पटना मेट्रो के दूसरे चरण (फेज-2) का औपचारिक उद्घाटन हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि दूसरे चरण के उद्घाटन से लोगों का सफर आसान होगा. साथ ही शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे मलाही पकड़ी और कंकड़बाग में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा.

मेट्रो प्रशासन ने कहा कि उनकी योजना है कि जैसे- जैसे ट्रैक तैयार होते जाएं, वैसे-वैसे उन रूटों पर मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाए. क्योंकि पूरा प्रोजेक्ट खत्म होने में लंबा समय लगेगा, और इसके लिए जनता को पूरे प्रोजेक्ट के खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा.

कितना लंबा होगा ट्रैक?

मेट्रो प्रशासन ने कहा कि मेट्रो के फेज-2 के शुरू होते ही चार महत्वपूर्ण स्टेशनों के बीच मेट्रो दौड़ने लगेगी. लगभग 6.2 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर परिचालन शुरू होने से शहर के एक बड़े हिस्से को इसका सीधा लाभ मिलेगा. इनमें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (ISBT), जीरोमाइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी शामिल हैं.

पटना मेट्रो के शुरू होने से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी होगी. यात्री जो ऑटो या रिक्शे के लिए घंटों मशक्कत करते हैं, वो मेट्रो से अपने सफर को आसान बना सकेंगे.

मेट्रो अधिकारियों ने क्या कहा?

मेट्रो अधिकारियों नेक कहा कि भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किलोमीटर का एलिवेटेड ट्रैक हैं, जो पूरी तरह से तैयार हो गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि इस रूट पर ट्रायल रन पहले ही किया जा चुका है.

उप सीएमआरएस प्रदीप कुमार ने बताया कि एक टीम ने बीते दिनों ट्रैक और स्टेशनों का बारीकी से निरीक्षण किया था. रिपोर्ट सौंप दी है. उन्होंने कहा कि अभी फायर विभाग और CMRS की तरफ से अंतिम रिपोर्ट नहीं दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि 26 मार्च से पहले ये सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल जाएंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.