Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पार्लर का खर्चा बचाएं! घर पर बनाएं ये ‘मैजिकल’ हेयर जेल, रूखे-बेजान बाल भी बनेंगे रेशम से मुलायम और चमकदार; नोट कर लें तरीका

घर में ही कई ऐसी चीजें होती हैं जो कई गुणों से भरपूर हैं. ये हमारी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने से लेकर त्वचा को हेल्दी रखने और बालों को पोषण देने तक के लिए काफी कारगर होती हैं. बालों की देखभाल के लिए मार्केट में महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर कई हजार तक के ट्रीटमेंट मौजूद हैं. बालों को मुलायम, चमकदार बनाने के लिए लोग कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन इससे बेहतर है कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें. दरअसल नेचुरल चीजें फायदा तो करती ही हैं, लेकिन नुकसान भी हो तो ये संभावना बहुत कम है. बालों को मुलायम और नेचुरली चमकदार बनाना है तो यहां पर दी गई कुछ नेचुरल चीजों का जेल आपके काफी काम आ सकता है.

जब आप कोई कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लेकर बालों को चमकदार बनाने की कोशिश करते हैं तो इसमें यूज होने वाले केमिकल से आपके हेयर को नुकसान पहुंचता है. इसी के चलते भले कुछ दिनों के लिए आपके बाल बेहद खूबसूरत दिखें, लेकिन इसके लॉन्ग टर्म नुकसान देखने को मिलते हैं. चलिए जान लेते हैं कि कौन सी नेचुरल चीजों का जेल आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाएगा.

भिंडी का जेल

बालों को मुलायम बनाने के लिए भिंडी का जेल कमाल का असर दिखाता है. ये आपके बालों को पोषण भी देता है. इसके लिए आप भिंडी को काटकर पानी में डालें और फिर इसे 10 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें और फिर आप जेल को किसी मलमल के कपड़े से छान लें. इस जेल को पूरे बालों में अच्छी रह सेक्शन करके अप्लाई करें. फिर कम से कम 30 मिनट लगा रहने दें. इसके बाद हेयर वॉश कर लें.

अलसी का जेल

बालों पर अलसी भी कमाल का असर दिखाती है. इसे खाने से अंदर से पोषण मिलता है तो वहीं इसका जेल बालों को शाइनी, मुलायम बनाता है. इसके लिए आपको अलसी के बीजों को पानी में उबालना है. धीरे-धीरे ये जेल जैसा बन जाएगा. इसे ठंडा होने के बाद छान लें और फिर बालों पर अप्लाई करें. इसे आप एक बार बनाकर कई दिनों के लिए फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं. बालों के साथ ही ये जेल त्वचा पर भी अप्लाई किया जा सकता है.

मेथी दाना का जेल बनाकर लगाएं

बालों के लिए मेथी भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसका जेल बनाने के लिए आपको पहले मेथी दाना को ओवरनाइट पानी में भिगोकर रख देना है. इसके बाद इसे थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में डालकर पीस लें. अब एक मलमल के कपड़े में डालकर इसे निचोड़ें. इससे आपको एक बढ़िया टेक्सचर का जेल मिल जाएगा. इसे बालों में अप्लाई करके 20 से 25 मिनट रखें. फिर सादा पानी से धो लें. आप चाहे तो मेथी का पेस्ट सीधे अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन इसे बालों से निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है.

एलोवेरा जेल लगाएं

बालों के लिए एलोवेरा जेल कितना फायदेमंद रहता है ये तो ज्यादातर लोग जानते हैं. आप इसे भी अपने बालों में अगर कुछ दिन लगातार अप्लाई करते हैं तो बाल बहुत ही मुलायम हो जाते हैं. शैंपू करने के बाद अगर कंडीशनर की जगह फ्रेश एलोवेरा जेल लगा लिया जाए और इसे 10 मिनट बाद धोया जाए तो कमाल का रिजल्ट मिलता है. आप चाहे तो इसमें एक अंडा, दही मिलाकर लगा सकते हैं. इससे आपके बाल और भी ज्यादा मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.