Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

अगले 48 घंटे भारी! दिल्ली-NCR में फिर बारिश और ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का ‘ऑरेंज अलर्ट’; जानें पंजाब-राजस्थान समेत 10 राज्यों का हाल

देश के राजधानी दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है. दिल्ली, यूपी, झारखंड समेत अलग-अलग राज्यों में बेमौसम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. हालांकि, आईएमडी ने संकेत दिया है कि दो दिन बाद यानी कि गुरुवार को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

राजस्थान का कैसा है मौसम?

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें भादरा (हनुमानगढ़) में सर्वाधिक 9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई. जयपुर में सुबह से ही बूंदाबांदी, बादल और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर और कोटा संभाग में आज भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

आईएमडी का कहना है कि 26-27 मार्च को राजस्थान के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में फिर से हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा 28 से 31 मार्च के बीच एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं.

पहाड़ी राज्यों का क्या हाल?

अगर उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 से 28 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं की भी संभावना जताई गई है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 26 और 29 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 24 से 28 मार्च के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी 26 से 29 मार्च के बीच बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. मध्य भारत में 26 और 27 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र में 24-25 मार्च के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.