Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Naxalism Deadline Update: नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन के आखिरी दिन बड़ी जीत, कांकेर में हथियारों के साथ 2 नक्सलियों का सरेंडर!

कांकेर: जिले में 2 नक्सलियों ने 31 मार्च को सरेंडर किया है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन का आज आखिरी दिन है, हालांकि टॉप लीडर्स के साथ ही लगभग पूरे नक्सली या तो सरेंडर कर चुके हैं या मारे गए हैं. इसी बीच कांकेर जिले में भी नक्सली गतिविधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार, पिछले 5 दिनों में 9 नक्सली पहले ही हिंसा का रास्ता छोड़ चुके थे. इसके बाद 31 मार्च को 2 और कैडरों ने मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लिया है.

हथियार के साथ सरेंडर

आज आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के PPCM शंकर है. वहीं दूसरे कैडर का नाम PM (पार्टी मेंबर) हिडमा डोडी है. इन नक्सली कैडरों ने आत्मसमर्पण के दौरान एक AK-47 राइफल भी पुलिस को सौंपी है, जो सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

अन्य नक्सलियों से संपर्क की कोशिश

पुलिस को इन कैडरों से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. इसके आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य नक्सलियों से संपर्क कर उन्हें भी आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

पुलिस की अपील

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने 11 नक्सलियों के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने बाकी नक्सलियों से भी अपील की है कि वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों और एक शांतिपूर्ण जीवन अपनाएं.

पुनर्वास प्रक्रिया

25 मार्च से 31 मार्च के बीच आत्मसमर्पण करने वाले कुल 11 नक्सली कैडरों का पुनर्वास किया जाएगा. सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इन्हें समाज की मुख्यधारा में फिर से जोड़ा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.