Local & National News in Hindi

IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली

741

लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद उसके कप्तान ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका का वीडियो वायरल हो रहा है. वैसे इसमें कुछ भी नया नहीं है. आईपीएल में ये अब हर सीजन की कहानी बन चुकी है. LSG की हार के बाद उसके कप्तान और कोच को टीम के मालिक संजीव गोयनका से बात करनी ही होगी. ऐसा तब भी था जब केएल राहुल टीम के कप्तान थे और अब भी है जब ऋषभ पंत कप्तान हैं. आईपीएल में दूसरी टीमें भी मैच हारती हैं. लेकिन, कभी उसके कप्तान और टीम मालिक का ऐसा वीडियो देखने को नहीं मिला, जैसा हर सीजन में LSG की हार के बाद दिखता है.

LSG की हार के बाद संजीव गोयनका-पंत का VIDEO वायरल

इकाना स्टेडियम पर 1 अप्रैल को खेले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. अब इस वीडियो में दोनों के बीच क्या बातें हो रही है, उसका तो पता नहीं लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे कप्तान पंत, संजीव गोयनका को सफाई दे रहे हैं. इस दरम्यान टीम के हेड कोच जैस्टिन लैंगर भी वीडियो में नजर आ रहे हैं.

IPL 2026 में पहली टीम बनीं LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2026 में ये पहला मैच था, जिसे उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गंवाया. इसी के साथ वो इस सीजन खेले पहले 5 मैचों में घरेलू मैदान पर मुकाबला गंवाने वाली पहली टीम बनी. इससे पहले खेले चारों मैचों में मेजबान टीम ही मुकाबला जीती थी.

LSG की हार से पैटर्न बरकरार

दिल्ली कैपटिल्स ने मुकाबले का टॉस जीता और मैच भी. जो कि इस सीजन में पहले 5 मैचों का ट्रेंड दिखा. टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी पर उतारा. लेकिन, बड़ा स्कोर खड़ा करने के बजाए LSG अपने होम ग्राउंड इकाना पर पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. वो 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 8 गेंद बाकी रहते हुए ही जीत लिया. दिल्ली की शुरुआत भी हालांकि अच्छी नहीं रही थी. लखनऊ ने उसके 4 विकेट सिर्फ 26 रन पर गिरा दिए थे. उस वक्त तक लखनऊ मैच में नजर आ रही थी. लेकिन, उसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलने उतरे समीर रिज्वी ने अपनी इनिंग से पूरी बाजी पलट दी. उन्होंने 70 रन की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की 6 विकेट से हार की स्क्रिप्ट लिखी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.