Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण सड़क हादसा हो गया. कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. खुड़ैल थाना क्षेत्र में शादी कर जब बारात दुल्हन को लेकर लौट रही थी, तभी भूसे से भरे हुए ट्रक में बारात की गाड़ी पीछे से घुस गई. जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई. जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

दुल्हन को लेकर लौट रही थी बारात
पूरा मामला इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र का है. खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाला परिवार अपने परिजन की शादी में शिरकत करने के लिए आष्टा गया हुआ था. वहां से यह सब दुल्हन को लेकर वापस लौट रहे थे. दूल्हा और दुल्हन एक अन्य गाड़ी में मौजूद थे. जबकि बारात के लोग एक तूफान गाड़ी में शामिल थे.

ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
तूफान गाड़ी में तकरीबन 12 लोग बैठे हुए थे. जब गाड़ी खुड़ैल थाना क्षेत्र के बाईपास पर पहुंची तभी भूसे से भरा हुआ ट्रक जो की तूफान गाड़ी के आगे चल रहा था उसने अचानक से ब्रेक लगा दिया. जिससे गाड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई. इस दर्दनाक हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हुई है.

मृतकों में इरफान, आरीस, फरहान और अफराद शामिल हैं. घायलों में आरिफ, मोहम्मद अली, अयान, सोनू, मोहम्मद कैफ, रेहान, अलफेज और फैजान शामिल हैं. जिनका इलाज इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में चल रहा है. सभी लोग इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि, सभी लोग आष्टा में शादी में शामिल होने के लिए गए थे और वापस बारात लेकर लौट रहे थे. तभी यह पूरा घटनाक्रम घटित हो गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि, ”हादसे में गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया है. जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि, आगे चल रहे ट्रक चालक के द्वारा अचानक से ब्रेक लगा दिए गए जिसके कारण पीछे से आ रही बारातियों से भरी हुई तूफान गाड़ी ट्रक में घुस गई.”

घटनाक्रम के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी भी उठ गए थे. लोगों ने गाड़ी में फंसे हुए बारातियों को एक-एक कर बाहर निकाला और इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की. आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाइस दी और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही. ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह पूरा घटनाक्रम हुआ है. जिसके चलते पुलिस ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.