Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

India-US Alert: ट्रंप की ‘सभ्यता’ वाली धमकी के बाद भारत सरकार का बड़ा कदम, भारतीयों के लिए जारी की सख्त एडवाइजरी

ईरान में तेजी से बदलती स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जहां हैं वहीं रहें. सुरक्षित जगह पर पनाह लें और कहीं भी आने-जाने से बचें. अगले 48 घंटे तक घर में ही रहें. कहीं भी आने-जाने से पहले भारतीय दूतावास से संपर्क कर लें.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डेडलाइन से पहले अमेरिका ने ईरान पर हमले करना शुरू कर दिया. अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खर्ग आइलैंड और रेल नेटवर्क को निशाना बनाया. हमले के बाद ईरान के कई शहरों में ब्लैकआउट हो गए. ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. मैं नहीं चाहता ऐसा हो पर ऐसा होगा.

ईरान आर्थिक आतंकवाद फैला रहा- जेडी वेंस

ट्रंप ने कहा कि ये इतिहास के सबसे अहम पलों में एक होगा. भगवान ईरान के लोगों की रक्षा करें. ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी धमकी है. उन्होंने कहा है कि आज रात आर्थिक आतंकवाद खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि ईरान आर्थिक आतंकवाद फैला रहा है. अमेरिका-इजराइल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए.

ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका के तेल और गैस फील्ड पर हमला किया. इसके अलावा अमेरिका के सहयोगी देशों के भी गैस और ऑयल फील्ड को निशाना बनाया. ईरान ने इजराइली मिलिट्री फैसलिटी पर भी हवाई हमला किया. ट्रंप ने सोमवार को ईरान को बड़ी धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर ईरान मंगलवार रात 8 बजे तक (अमेरिकी समय के मुताबिक) होर्मुज नहीं खोला तो वो ईरान को तबाह कर देंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.