Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Ludhiana Police: महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर लुधियाना पुलिस अलर्ट, शुरू की ये खास नई पहल; जानें क्या होगा फायदा

लुधियान: कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना द्वारा पुलिस मुलाजिमों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस लाइंस में ‘हरनेक फाउंडेशन’ के सहयोग से आयोजित इस सत्र में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जेंडर सेंसिटाइजेशन (लिंग संवेदीकरण) के प्रति जागरूक किया गया। इस विशेष सत्र में एडीसीपी ट्रैफिक और एसीपी हेडक्वार्टर ने विशेष रूप से शिरकत की और जवानों का मार्गदर्शन किया।

समानता और सम्मान का पाठ :

बैठक के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में महिला-पुरुष समानता केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली में भी झलकनी चाहिए। पुलिस कर्मियों को सिखाया गया कि ड्यूटी के दौरान महिलाओं और अन्य जेंडर से संबंधित मुद्दों को अत्यंत संवेदनशीलता और सावधानी से कैसे हैंडल किया जाए। उन्हें बताया गया कि थाने या फील्ड में आने वाली महिलाओं के साथ व्यवहार करते समय सम्मान और शालीनता का खास ध्यान रखा जाए, ताकि जनता के बीच पुलिस की छवि और बेहतर हो सके।

बदलेगा पुलिस का नजरिया :

एडीसीपी ट्रैफिक ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सुरक्षित महसूस कराना भी है। जेंडर से जुड़े संवेदनशील मामलों में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। हरनेक फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी आधुनिक समाज में लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करने और पुलिस कर्मियों को मानसिक रूप से अधिक संवेदनशील बनाने के लिए विभिन्न उदाहरणों के जरिए ट्रेनिंग दी।

जनता और पुलिस के बीच बढ़ेगा तालमेल :

इस सत्र का मुख्य लक्ष्य पुलिस कर्मियों के नजरिए में बदलाव लाना था ताकि वे जेंडर से संबंधित मामलों की जांच और शिकायतकर्ताओं के साथ बातचीत करते समय अधिक पेशेवर और सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाएं। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और तालमेल भी मजबूत होगा। पुलिस विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता सत्र जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.