Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

MP Board 12th Result: मुरैना की श्रुति बनीं आर्ट्स की टॉपर, माता-पिता के निधन के बाद स्कूल उठाएगा पढ़ाई का खर्च

मुरैना/नरसिंहपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में मुरैना के बच्चों ने परचम लहराया है. पोरसा की बेटी श्रुति तोमर ने कला संकाय में 489 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. श्रुति की इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

स्कूल संचालक ने उठाया पढ़ाई का पूरा खर्चा

मुरैना के पोरसा क्षेत्र के छोटे से गांव छोटी कोंथर की बेटी श्रुति तोमर ने 500 में से 489 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया. वहीं, शहर की छात्रा शीतल यादव ने 484 अंक लाकर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. श्रुति तोमर ने बताया कि “एनसीईआरटी की किताबों से अधिकतर घर पर ही पढ़ाई करती थी.” उनके मामता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने छोटे भाई के साथ दादा-दादी के पास रहती है. श्रुति की इस सफलता में स्कूल संचालक राघवेंद्र तोमर अभिभावक की भूमिका निभाते हुए उसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाए हैं.

वाणिज्य संकाय में श्रुति गर्ग का छठा स्थान

मुरैना की बेटी श्रुति गर्ग पिता राजीव गर्ग ने वाणिज्य संकाय में 488 अंक हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया. श्रुति गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि “उन्होंने नियमित पढ़ाई के लिए समय तय किया था और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी. आगे वह बीबीए करने की इच्छुक हैं.”

पानीपूरी वाले के बेटे का प्रदेश में 8वां स्थान

नरसिंहपुर के साईखेडा में पानीपुरी का ठेला लगाने वाले जनक कुशवाह के बेटे आदित्य कुशवाह ने 12वी में प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल की है. आदित्य के रिजल्ट आने के बाद माता-पिता की आंखें खुशी से छलक उठीं. बेटे की इस कामयाबी से न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव गौरवान्वित है. आदित्य फिलहाल एनडीए की तैयारी कर रहे हैं और इसमें सफलता पाना ही उनका सपना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.