Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

देश में स्थिर सरकार बनने की उम्मीदों के बीच रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी

0

मुंबई. आम चुनाव के सकारात्मक नतीजे मिलने की संभावनाओं और देश में स्थिर सरकार बनने की उम्मीदों के बीच शेयर बाजार रिकॉर्ड अंकों पर पहुंच गया है. मंगलवार को सेंसेक्स अपने पिछले उच्चतम स्तर (39487) को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड 39,554.28 पर पहुंच गया. इसके साथ ही निफ्टी भी रिकॉर्ड 11857.10 अंकों के साथ खुला. भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 69.74 पर खुला, जोकि 69.73 पर बंद हुआ था.

सोमवार को घरेलू शेयर गुलजार रहा और प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,421.90 अंकों यानी 3.75 फीसदी की उछाल के साथ 39,352.67 बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 421.10 अंकों यानी 3.69 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 11,828.25 पर बंद हुआ था.

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को मतदान संपन्न होने पर आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद स्थिर सरकार बनने की संभावना से सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार के बाद मंगलवार को शेयर बाजार झूम उठा है.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 770.41 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 38,701.18 पर खुला और कारोबार के दौरान 39,412.56 तक उछला, लेकिन कारोबार के अंत में पिछले सत्र से 1,421.90 अंकों यानी 3.75 फीसदी की उछाल के साथ 39,352.67 बंद हुआ.

Leave A Reply

Your email address will not be published.