चेन्नई। गृह मंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी के कराईकल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कह रहे हूं कि अगले चुनाव में पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 115 से ज़्यादा योजनाओं को यहां भेजकर पुडुचेरी के सर्वांगीण विकास के लिए कदम आगे बढ़ाए। मगर यहां एक सरकार थी जो छोटी राजनीति करना चाहती थी, इनके मन में डर था कि अगर पुडुचेरी में ये योजनाएं लोकप्रिय होती हैं तो उनकी नींव खत्म हो जाएगी।
बता दे कि वह देर रात चेन्नई पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। दोनों जगह एक ही एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दो मई को नतीजे आएंगे।
अमित शाह कराईकल में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वह भाजपा पुडुचेरी मंडल और पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह तमिलनाडु जाएंगे। वह दोपहर 3:45 बजे तमिलनाडु के विलुप्पुरम में थेइवनई अम्मल कॉलेज फॉर वीमेन में भाजपा तमिलनाडु कोर समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम 5 बजे, वे तमिलनाडु के जानकीपुरम, विलुप्पुरम में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे वह तमिलनाडु के विलुप्पुरम में थेइवनई अम्मल कॉलेज फॉर वीमेन में भाजपा तमिलनाडु मंडल और पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.