Local & National News in Hindi

Amitabh Bachchan को इस वजह से करवानी पड़ी सर्जरी, जानें कब तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे बिग बी

49

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है जिस वजह से उन्हें सर्जरी से जाना पड़ा। हालांकि बिग बी ने ये नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ है और किस बात की सर्चरी करानी पड़ी। लेकिन अपने फेवरेट एक्टर की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आती ही फैंस को धक्का लग गया और लोग अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे। लेकिन अब अमिताभ के ही एक दोस्त ने इन कयासों पर विराम लगाते हुए बता दिया है कि बिग बी को ऐसा क्या हुआ है जिस वजह से उन्हींसर्जरी से जाना पड़ेगा।

बिग बी की हेल्थ से जुड़ी जो नई जानकारी सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस को थोड़ी राहत मिल सकती है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आंख में मोतियाबिंद की शिकायत होने के चलते अमिताभ को एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी। बिग बी के ख़ास दोस्त ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया, ‘घबराने की बात नहीं है ऐसा कुछ मेजर नहीं था। उनकी आंख में से मोतियाबिंद निकालने के लिए लेज़र सर्जरी की गई थी। वो 24 घंटे में (आज शाम तक) घर आ जाएंगे।

अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग में एक लाइन लिखकर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मेडिकल कंडीशन…सर्जरी…कुछ नहीं लिख सकता।’ वहीं अपने एक ट्वीट में भी अमिताभ बच्चन ने तबीयत के बारे में इशारा किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे’। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किए हैं। वर्कफ्रेंट की बात करें तो इन दिनों अमिताभ अपनी कई फिल्मों लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल अमिताभ की दो फिल्मों झुंड और चेहरे की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। अभी ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट घोषित होना बाकी है, जिसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.